राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा के एक स्थानीय होटल में अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति एवं महिला समिति द्वारा श्री राधा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तथा नंदोत्सव का भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के जन्म की खुशियां मनाईं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोवर्धन दास नीनू (जिन्हें आगामी अग्रसेन शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन का स्वरूप बनाया जाएगा) और अनिल अग्रवाल नौहझील वालों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नंद बाबा-यशोदा मैया की मनमोहक प्रस्तुति, मटकी फोड़ लीला, डांडिया नृत्य और महारास का सुंदर मंचन किया गया। पूरा प्रांगण 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से गुंजायमान रहा और सभी को प्रसाद बांटा गया।
आयोजन में निदेशक बांके बिहारी टेंट वाले, संरक्षक सुरेश चंद कागजी, महेश चंद्र गोयल, अध्यक्ष विजय मास्टर, मंत्री तुलसी गर्ग, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर कागजी, अभय गोयल, चौधरी भगवत शरण, डॉ. डीडी गर्ग, प्रवीण सीए, मुकेश सरार्फ, पार्थ हरी गुप्ता, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल तथा महिला समिति से संरक्षिका यशोदा गोयल, अध्यक्ष भावना चौधरी, मंत्री ज्योति कागजी, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल सहित समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 7:30 बजे बृजवासी कटरा, चौक बाजार से अग्रसेन चौक मसानी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। (रिपोर्ट: गोपाल चतुर्वेदी, पवन शर्मा - मथुरा)
मथुरा के एक स्थानीय होटल में अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति एवं महिला समिति द्वारा श्री राधा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तथा नंदोत्सव का भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के जन्म की खुशियां मनाईं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोवर्धन दास नीनू (जिन्हें आगामी अग्रसेन शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन का स्वरूप बनाया जाएगा) और अनिल अग्रवाल नौहझील वालों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नंद बाबा-यशोदा मैया की मनमोहक प्रस्तुति, मटकी फोड़ लीला, डांडिया नृत्य और महारास का सुंदर मंचन किया गया। पूरा प्रांगण 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से गुंजायमान रहा और सभी को प्रसाद बांटा गया।आयोजन में निदेशक बांके बिहारी टेंट वाले, संरक्षक सुरेश चंद कागजी, महेश चंद्र गोयल, अध्यक्ष विजय मास्टर, मंत्री तुलसी गर्ग, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर कागजी, अभय गोयल, चौधरी भगवत शरण, डॉ. डीडी गर्ग, प्रवीण सीए, मुकेश सरार्फ, पार्थ हरी गुप्ता, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल तथा महिला समिति से संरक्षिका यशोदा गोयल, अध्यक्ष भावना चौधरी, मंत्री ज्योति कागजी, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल सहित समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 7:30 बजे बृजवासी कटरा, चौक बाजार से अग्रसेन चौक मसानी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। (रिपोर्ट: गोपाल चतुर्वेदी, पवन शर्मा - मथुरा)
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!