गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना मांट की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़छाड़ होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन अथवा निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर कराने के लिए आगे आएं।
अभियान में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना मांट की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़छाड़ होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन अथवा निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर कराने के लिए आगे आएं। अभियान में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!