महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 3d Ago 166 Views


उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला थाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर कराने के लिए आगे आएं।

महिलाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now