कोसीकलां: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने लिया 'सेवा संकल्प', सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 1d Ago 121 Views


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कोसी मंडल के अध्यक्ष सौरव जैन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोसीकलां पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गिरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर की सभी व्यवस्थाएं संभालीं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, सतपाल चौधरी, कन्हैया लाल गोयल और सतवीर सांगवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नरदेव चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है और यह रक्तदान शिविर उनकी सेवा भावना का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मनाया जा रहा है, जो एक माह तक चलेगा। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरण और रक्तदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन देश के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, निरोगी जीवन और दीर्घायु की कामना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now