गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव बिशम्भरा में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तुलसीराम के बच्चों और पड़ोसी अजय पक्ष के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए।
कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।
मारपीट में तुलसीराम, नारायण, नैतिक, नीरज और पुष्पा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां भी मारपीट की, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव बिशम्भरा में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तुलसीराम के बच्चों और पड़ोसी अजय पक्ष के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। मारपीट में तुलसीराम, नारायण, नैतिक, नीरज और पुष्पा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां भी मारपीट की, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!