गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के मद्देनज़र मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर और अन्य विज्ञापन सामग्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मथुरा और वृंदावन में कुल 113 अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई
नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बिना अनुमति लगाए गए बड़े और छोटे होर्डिंग्स को हटाया।
मथुरा क्षेत्र में कृष्णानगर चौराहा से गोवर्धन चौराहा और गोवर्धन रोड होते हुए सतोहा तक अभियान चलाया गया, जहां 49 अवैध होर्डिंग्स व विज्ञापन सामग्री हटाई गई।
वहीं वृंदावन में अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, चामुंडा देवी मंदिर मार्ग और परिक्रमा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 64 अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर हटाए गए।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स या होर्डिंग लगाने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर निगम ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री लगाने से पहले आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें और शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के मद्देनज़र मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर और अन्य विज्ञापन सामग्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मथुरा और वृंदावन में कुल 113 अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बिना अनुमति लगाए गए बड़े और छोटे होर्डिंग्स को हटाया। मथुरा में 49, वृंदावन में 64 होर्डिंग हटे मथुरा क्षेत्र में कृष्णानगर चौराहा से गोवर्धन चौराहा और गोवर्धन रोड होते हुए सतोहा तक अभियान चलाया गया, जहां 49 अवैध होर्डिंग्स व विज्ञापन सामग्री हटाई गई। वहीं वृंदावन में अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, चामुंडा देवी मंदिर मार्ग और परिक्रमा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 64 अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर हटाए गए। बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर होगी कार्रवाई नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स या होर्डिंग लगाने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री लगाने से पहले आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें और शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!