जन्माष्टमी पर कृष्णमय हो रही मथुरा-वृंदावन नगरी,नगर निगम करा रहा मनमोहक वॉल पेंटिंग

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 3d Ago 181 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की तैयारियों के बीच कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन को और अधिक सुंदर, आकर्षक एवं कृष्णमय बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, ब्रज संस्कृति और धार्मिक विरासत पर आधारित मनमोहक वॉल पेंटिंग कराई जा रही हैं।

रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजी ये दीवारें न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज की सांस्कृतिक पहचान का भी सजीव अनुभव करा रही हैं। वॉल पेंटिंग में श्रीकृष्ण जन्म, रासलीला, गोवर्धन धारण, यमुना तट और ब्रज की पारंपरिक लोक संस्कृति को आकर्षक रूप में उकेरा जा रहा है।

नगर निगम का उद्देश्य जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और भव्य स्वरूप देना है, ताकि श्रद्धालुओं को एक दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो सके।

रंगों से सज रहा ब्रजधाम, कृष्णमय हो रही मथुरा-वृंदावन

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now