जन्माष्टमी पर अभेद सुरक्षा का खाका तैयार, 129 बैरियर और 25 पार्किंग से नियंत्रित होगी भीड़

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 3d Ago 165 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धर्मनगरी मथुरा में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार अभेद सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। शहर में 129 स्थानों पर बैरियर, 25 पार्किंग स्थल और 16 वॉच टावर बनाए जाएंगे। वहीं करीब 450 पुलिसकर्मी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेंगे जन्माष्टमी पर देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। बैरियर के जरिए वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मार्गों को तत्काल बंद या डायवर्ट किया जा सकेगा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर में 25 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग के बाद श्रद्धालुओं को पैदल जन्मस्थान क्षेत्र की ओर भेजा जाएगा। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 16 वॉच टावर लगाए जाएंगे। इन पर तैनात पुलिसकर्मी ऊंचाई से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी आसमान से निगरानी की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को मिल सकेगी जन्माष्टमी के दौरान करीब 400 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तथा 50 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यलो और ग्रीन जोन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की लगातार निगरानी रहेगी और पुलिस कर्मी जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाएंगे भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को तत्काल बदलने की भी तैयारी की गई है। ट्रैफिक प्लान के तहत भारी वाहनों और अनावश्यक यातायात को मुख्य मार्गों से दूर रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जन्माष्टमी पर भीड़ नियंत्रण को लेकर पूरा प्लान तैयार है। मगर जन्माष्टमी के दिन पुलिस बल और बढ़ाया जाएगा, ताकि मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now