गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं को पिछली बार की तुलना में अधिक बेहतर और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिरों, प्रमुख मार्गों, घाटों और पार्किंग स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि 24 घंटे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को समय से दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।
ओजस्वी राज ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य जन्माष्टमी पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं को पिछली बार की तुलना में अधिक बेहतर और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिरों, प्रमुख मार्गों, घाटों और पार्किंग स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि 24 घंटे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को समय से दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। ओजस्वी राज ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य जन्माष्टमी पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!