गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों अथवा शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं तथा अपने अधिकारों के तहत एफआईआर कराने में संकोच न करें।
अभियान के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी भी महिलाओं को प्रदान की।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों अथवा शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं तथा अपने अधिकारों के तहत एफआईआर कराने में संकोच न करें। अभियान के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी भी महिलाओं को प्रदान की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!