गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
मथुरा के नरहौली क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
मीना ठाकुर का आरोप है कि मोहन नगर, नरहौली और भरतपुर रोड क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और बदतर हो जाते हैं, जिससे सड़कों पर पानी भर जाता है और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।
महिला का कहना है कि उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
टंकी पर चढ़ने के बाद मीना ठाकुर ने ऐलान किया कि जब तक जलभराव और गंदगी की समस्या के स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगी। इस दौरान पुलिस लगातार उन्हें समझाती रही और सुरक्षित नीचे आने की अपील करती रही।
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
मथुरा के नरहौली क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। मीना ठाकुर का आरोप है कि मोहन नगर, नरहौली और भरतपुर रोड क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और बदतर हो जाते हैं, जिससे सड़कों पर पानी भर जाता है और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। महिला का कहना है कि उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। टंकी पर चढ़ने के बाद मीना ठाकुर ने ऐलान किया कि जब तक जलभराव और गंदगी की समस्या के स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगी। इस दौरान पुलिस लगातार उन्हें समझाती रही और सुरक्षित नीचे आने की अपील करती रही। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!