ईद के दिन तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 25 पशु पकड़े, तीन आरोपी हिरासत में

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 3d Ago 275 Views


 बुधवार की सुबह थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर पशुओं से भरे एक मेटाडोर को ब्रज गौ रक्षा दल की टीम ने पकड़ लिया इस मेटाडोर में तस्करों ने ठूस ठूस कर पशुओं को भर रखा था गौ रक्षक इस वाहन का पीछा जचोंदा से कर रहे थे

और गोवर्धन रोड पर इसको पकड़ा लिया वाहन का पीछा करते करते भी गौ रक्षकों को चोट आई है मौके पर हंगामा होने लगा इसकी सूचना तुरंत थाना हाईवे पुलिस को दी गयी जिसके बाद दल बल के साथ थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला वही 3 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले किया ब्रज गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें मुखबिर के द्वारा ये सूचना प्राप्त हुई थी

मेटाडोर में 25 पशु है जिनमें से 3 की हालात गंभीर है इन पशुओं को कटान के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था पशु तस्करों को पकड़ने में उनकी बाइक भी टूट गई और कई गौ रक्षक इसमें चोटिल भी हुए है जिस मेटाडोर में 25 पशु भरे हुए थे उसमें तस्करों ने बर्फ भी डाल रखी थी फिलहाल थाना हाईवे पुलिस ने वाहन और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now