BREAKING NEWS: वायरल वीडियो के बाद SSP का बड़ा एक्शन, टायर पंचर करने वाला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 9d Ago 246 Views


मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र में बाइक सवार का टायर पंचर करने वाले हेड कांस्टेबल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SSP मथुरा ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि वृंदावन क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को रोककर उसका टायर पंचर करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

जांच के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान वृंदावन थाने में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) सुनील कुमार यादव के रूप में हुई। जांच रिपोर्ट में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद SSP मथुरा ने उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई थी। जांच में मुख्य आरक्षी की भूमिका स्पष्ट होने पर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई, जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई भी जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now