बांके बिहारी मंदिर के सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, अवैध वसूली का विरोध बना वजह

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 5d Ago 247 Views


वृंदावन (मथुरा): धर्मनगरी वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत रसिक राज गोस्वामी पर रविवार देर शाम कुछ युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद मंदिर से जुड़े सेवायतों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बताया गया कि रसिक राज गोस्वामी गौतम पाड़ा स्थित बांके लाल पेड़ा वाले के गोदाम के पास अपने निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे 5–6 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके गाल पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार दिलाया गया।

घायल सेवायत ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में एक नामजद आरोपी समेत 5–6 अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से की जा रही कथित अवैध वसूली का विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते उन पर यह हमला कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है तथा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now