गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को बड़ी सौगात दी है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मथुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मिठाई के डिब्बे और साड़ी भेंट कर उन्हें राखी बांधने के लिए अपने भाइयों के घर जाने की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बहनें बिना किराए की चिंता किए अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का त्योहार है। भाई पूरे साल इस दिन का इंतजार करते हैं कि उनकी बहनें उन्हें राखी बांधने आएंगी।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने महिलाओं को मिठाई का डिब्बा और साड़ी भेंट करते हुए कहा कि वे सुविधापूर्वक अपने भाइयों के घर जाएं और रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। महिलाओं ने कहा कि गांव और ब्लॉक स्तर पर भी महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का वे स्वागत करती हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को बड़ी सौगात दी है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मथुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मिठाई के डिब्बे और साड़ी भेंट कर उन्हें राखी बांधने के लिए अपने भाइयों के घर जाने की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बहनें बिना किराए की चिंता किए अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का त्योहार है। भाई पूरे साल इस दिन का इंतजार करते हैं कि उनकी बहनें उन्हें राखी बांधने आएंगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने महिलाओं को मिठाई का डिब्बा और साड़ी भेंट करते हुए कहा कि वे सुविधापूर्वक अपने भाइयों के घर जाएं और रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। महिलाओं ने कहा कि गांव और ब्लॉक स्तर पर भी महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का वे स्वागत करती हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!