गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपद की माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को HPV वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीनेशन जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क लगाया जा रहा है और बच्चियों को भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि HPV संक्रमण को सर्वाइकल कैंसर से भी जोड़ा जाता है, जो महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है। ऐसे में पात्र बच्चियों का समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।
उन्होंने माता-पिता से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपनी बच्चियों का HPV वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक हो सकती है।
डॉ. पूजा गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों को अपनी बच्चियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय रहते टीकाकरण कराकर उन्हें गंभीर बीमारी के जोखिम से बचाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि “स्वस्थ रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे, इसलिए अपनी बच्चियों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न करें और पात्र होने पर HPV वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।”
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपद की माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को HPV वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीनेशन जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क लगाया जा रहा है और बच्चियों को भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि HPV संक्रमण को सर्वाइकल कैंसर से भी जोड़ा जाता है, जो महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है। ऐसे में पात्र बच्चियों का समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने माता-पिता से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपनी बच्चियों का HPV वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक हो सकती है। डॉ. पूजा गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों को अपनी बच्चियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय रहते टीकाकरण कराकर उन्हें गंभीर बीमारी के जोखिम से बचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे, इसलिए अपनी बच्चियों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न करें और पात्र होने पर HPV वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।”
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!