वृंदावन में फर्जी रूट चार्ट लगाकर चला रहा था ई-रिक्शा, पुलिस ने वांछित चालक को...
- 9h ago
मथुरा। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावों के बीच मथुरा रेलवे आरक्षण कार्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर रील देखती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आरक्षण कार्यालय में यात्रियों को टिकट और अन्य कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहना गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है कि यह मथुरा आरक्षण कार्यालय का ही है या नहीं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावों के बीच मथुरा रेलवे आरक्षण कार्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर रील देखती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आरक्षण कार्यालय में यात्रियों को टिकट और अन्य कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहना गंभीर सवाल खड़े करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है कि यह मथुरा आरक्षण कार्यालय का ही है या नहीं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!