मथुरा में मोबाइल चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोटोरोला मोबाइल बरामद...
- 9h ago
मथुरा। राया कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित सैनी कॉलोनी में जलभराव, गंदे पानी की निकासी और खराब सड़क की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत और जिला प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्तों पर जमा रहता है। जलभराव के चलते लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 से लेकर नवंबर-दिसंबर तक कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी और शिकायतें कीं, लेकिन नाली निर्माण और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
अब शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में नाली और सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू कराने, इसके लिए स्वीकृत धनराशि और टेंडर प्रक्रिया की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सकेगा और कॉलोनीवासियों को जलभराव तथा गंदगी से राहत मिलेगी।
मथुरा। राया कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित सैनी कॉलोनी में जलभराव, गंदे पानी की निकासी और खराब सड़क की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत और जिला प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्तों पर जमा रहता है। जलभराव के चलते लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 से लेकर नवंबर-दिसंबर तक कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी और शिकायतें कीं, लेकिन नाली निर्माण और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अब शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में नाली और सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू कराने, इसके लिए स्वीकृत धनराशि और टेंडर प्रक्रिया की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सकेगा और कॉलोनीवासियों को जलभराव तथा गंदगी से राहत मिलेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!