नौहझील पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, 5 जिंदा कारतूस बरामद

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 14h Ago 346 Views


मथुरा। जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौहझील पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और पांच जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, थाना नौहझील पुलिस टीम ने 13 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम मडुआका में कार्रवाई करते हुए नीरज पुत्र हरीशचन्द्र, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी ग्राम मडुआका, थाना नौहझील, मथुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और पांच जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नौहझील में मुकदमा अपराध संख्या 364/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार (चौकी प्रभारी मानागढ़ी) और कांस्टेबल 531 विपिन कुमार शामिल रहे।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now