मथुरा में मोबाइल चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोटोरोला मोबाइल बरामद...
- 9h ago
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस को मोबाइल चोरी के मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटोरोला कंपनी का चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान चाँद बाबू पुत्र जमील, निवासी पानी की टंकी, मनोहरपुरा, नवासी खारीकुआं, थाना कोतवाली मथुरा, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को 13 नवंबर 2026 की रात करीब 9:40 बजे यमुना नदी के किनारे बंगालीघाट चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का पर्पल कलर का मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल Moto G64 5G मॉडल का है, जिसकी RAM 8GB और स्टोरेज 128GB है। बरामद मोबाइल का रंग ICE Lilac बताया गया है।
इस मामले में थाना कोतवाली मथुरा पर मुकदमा अपराध संख्या 674/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई को थाना कोतवाली प्रभारी अजय कौशल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में बंगालीघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आमोद कुमार, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, अंकित कुमार और अंकुश सागर शामिल रहे।
मथुरा में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस को मोबाइल चोरी के मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटोरोला कंपनी का चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान चाँद बाबू पुत्र जमील, निवासी पानी की टंकी, मनोहरपुरा, नवासी खारीकुआं, थाना कोतवाली मथुरा, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को 13 नवंबर 2026 की रात करीब 9:40 बजे यमुना नदी के किनारे बंगालीघाट चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का पर्पल कलर का मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल Moto G64 5G मॉडल का है, जिसकी RAM 8GB और स्टोरेज 128GB है। बरामद मोबाइल का रंग ICE Lilac बताया गया है। इस मामले में थाना कोतवाली मथुरा पर मुकदमा अपराध संख्या 674/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को थाना कोतवाली प्रभारी अजय कौशल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में बंगालीघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आमोद कुमार, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, अंकित कुमार और अंकुश सागर शामिल रहे। मथुरा में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!