मथुरा में लेखपाल संघ ने धूमधाम से मनाया 65 वां स्थापना दिवस, ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने का दिया संदेश

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 13h Ago 90 Views


मथुरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद शाखा द्वारा डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में 65वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय मुरारीलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि लेखपाल शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी लेखपालों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।

तहसील मंत्री गौरव कुमार और पूर्व खंड मंत्री नितिन चतुर्वेदी ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और आपसी सहयोग पर जोर दिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह प्रशासनिक व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो सके। उन्होंने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार अमित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now