मथुरा में मोबाइल चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोटोरोला मोबाइल बरामद...
- 9h ago
मथुरा। राया कस्बे में मांट रोड पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते लगे जाम के बीच एक बेकाबू कैंटर ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को टक्कर मारकर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि कैंटर की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण मांट रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर वहां से गुजरा और सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारता चला गया। कैंटर की इस हरकत को देखकर बाइक सवारों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान नीमगांव तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी दो अन्य बाइकों को भी कैंटर ने रौंद दिया। इस तरह कैंटर की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक बाइक गिरने और क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कैंटर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कैंटर और उसके चालक की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है।
मथुरा। राया कस्बे में मांट रोड पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते लगे जाम के बीच एक बेकाबू कैंटर ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को टक्कर मारकर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि कैंटर की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण मांट रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर वहां से गुजरा और सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारता चला गया। कैंटर की इस हरकत को देखकर बाइक सवारों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान नीमगांव तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी दो अन्य बाइकों को भी कैंटर ने रौंद दिया। इस तरह कैंटर की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक बाइक गिरने और क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कैंटर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कैंटर और उसके चालक की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!