पानी की टंकी बनी हादसों का खतरा! 10 वर्षीय बालिका गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे...
- 1h ago
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 9 की छात्रा की जान चली गई। सदर क्षेत्र में कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को गिट्टी से लदे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिये के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सेवला निवासी उमेश की बेटी रिया बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। मधु नगर स्थित आरएमओ चौराहे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्रा डंपर के पहिये के नीचे फंस गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकाला और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डंपर कब्जे में, चालक की तलाश
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। एसीपी सदर अमीषा के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस बेटी को परिजनों ने पढ़ाई के लिए घर से भेजा था, उसकी दर्दनाक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 9 की छात्रा की जान चली गई। सदर क्षेत्र में कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को गिट्टी से लदे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिये के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सेवला निवासी उमेश की बेटी रिया बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। मधु नगर स्थित आरएमओ चौराहे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्रा डंपर के पहिये के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकाला और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डंपर कब्जे में, चालक की तलाश हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। एसीपी सदर अमीषा के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस बेटी को परिजनों ने पढ़ाई के लिए घर से भेजा था, उसकी दर्दनाक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!