वृंदावन में आस्था का सैलाब बांके बिहारी के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु, कुंज गलियां हुईं चोक

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 15h Ago 104 Views


धर्मनगरी वृंदावन में कार्तिक मास और रविवार के अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, वहीं मंदिर की ओर जाने वाली प्रमुख कुंज गलियों में भारी भीड़ के चलते आवागमन बाधित हो गया।

देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण वृंदावन की यातायात व्यवस्था पर भी भारी दबाव देखने को मिला। परिक्रमा मार्ग, विद्यापीठ चौराहा और जुगल घाट सहित कई प्रमुख स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते नजर आए और श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों को बैरिकेडिंग के जरिए व्यवस्था संभालनी पड़ी। श्रद्धालुओं को रोक-रोककर आगे बढ़ाया गया, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now