बरसाना के चिकसौली गांव में खूनी संघर्ष खेत की चकरोड़ को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस पर भी चलाई गोलियां, 7 गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 15h Ago 592 Views


मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के चिकसौली गांव में खेत की चकरोड़ और पानी की नाली काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग तक पहुंच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों पक्षों के लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को हुई इस घटना के बाद कार्रवाई करते हुए बरसाना पुलिस ने 15 नवंबर की रात करीब 1:38 बजे चिकसौली गांव के पास नाले के किनारे कच्चे रास्ते से दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रथम पक्ष के 3 और द्वितीय पक्ष के 4 लोग शामिल हैं।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?
एक पौनिया 12 बोर
एक तमंचा .315 बोर
40 जिंदा कारतूस 12 बोर
2 जिंदा कारतूस .315 बोर
6 खोखा कारतूस
3 लाठी-डंडे
2 फरसे

पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में थाना बरसाना पर मुकदमा संख्या 422/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now