मथुरा-राया रोड पर भीषण सड़क हादसा! डिवाइडर से टकराकर घिसटी कार, दोनों अगले पहिएनिकले, एयरबैग ने बचाई चालक की जान

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 15h Ago 153 Views


मथुरा। जनपद मथुरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना जमुनापार क्षेत्र के दूधाधारी फाटक के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले दोनों पहिए और धुरा तक निकल गए। इसके बाद कार करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे का दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, कार मथुरा-राया रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान थाना जमुनापार क्षेत्र के दूधाधारी फाटक के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज गति से डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अगले दोनों पहिए निकल गए और धुरा भी अलग हो गया। इसके बावजूद कार काफी दूरी तक सड़क पर घिसटती रही।

एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

हादसे के दौरान कार में सवार चालक अंकित पुत्र ओमवीर निवासी इगलास, अलीगढ़ एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद चालक को कोई चोट नहीं आई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने क्रेन से हटवाई क्षतिग्रस्त कार

घटना की सूचना मिलते ही पानीगांव चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद सड़क पर बाधित यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया।

इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now