मथुरा में लायंस क्लब की अनूठी पहल 180 जरूरतमंद बच्चों को मिली साइकिल, खिल उठे नौनिहालों के चेहरे

  • संवाददाता: धनीराम खंडेलवाल
  • 10h Ago 96 Views


मथुरा में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए लायंस क्लब मथुरा प्रीमियम ने सराहनीय पहल की है। क्लब के सेवा प्रकल्प ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में करीब 180 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिलें और दो सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्रीकांत शर्मा और उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

इस अवसर पर बबीता चौहान ने लायंस क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराना बेहद सराहनीय कार्य है। इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा की राह आसान होगी।

वहीं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब मथुरा प्रीमियम सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।

कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम नारायण वर्मा, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव एवं अजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साइकिलें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने लायक थी। यह पहल न केवल बच्चों के आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि उनके शिक्षा के सपनों को पूरा करने में भी मददगार साबित होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now