मथुरा में भीषण सड़क हादसा दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में पश्चिम बंगाल के 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 15h Ago 139 Views


मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जाजमपट्टी के पास करीब सुबह 4 बजे भरतपुर की ओर जा रहे दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पीछे से आए एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में इतनी भीषण टक्कर मारी कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक तेलंगाना के हैदराबाद निवासी ताहिर राशिद पुत्र रशीद चला रहे थे। इस ट्रक में पश्चिम बंगाल निवासी 19 वर्षीय सुभा पोहिया पुत्र जगन पोहिया भी सवार था। दुर्भाग्यवश हादसे में सुभा पोहिया की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरा ट्रक मुरादाबाद से राजस्थान की ओर जा रहा था, जिसे बिलारी, मुरादाबाद निवासी शोभित पुत्र बृजपाल चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जाजमपट्टी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now