वृंदावन के प्राचीन श्री अग्रविहारी मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किए विविध व्यंजनों के भोग

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 13h Ago 118 Views


धर्मनगरी वृंदावन में दीपावली के बाद मनाए जाने वाले अन्नकूट महोत्सव की प्राचीन परंपरा एक बार फिर श्रद्धा और उल्लास के साथ देखने को मिली। गोपीनाथ बाजार स्थित प्राचीन श्री अग्रविहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को तरह-तरह के पकवानों और व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। दर्शन और प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

मंदिर के सेवायत पंडित दाऊ दयाल शर्मा ने बताया कि ब्रजभूमि में अन्नकूट महोत्सव का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। द्वापर युग से चली आ रही इस परंपरा में श्रद्धालु विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर ठाकुरजी को समर्पित करते हैं।

महोत्सव के दौरान ठाकुरजी को मिठाइयां, पकवान, पापड़, चटनी, अचार, विभिन्न प्रकार के चावल, कढ़ी और सब्जियों सहित अनेक व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, हरि बल्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, शिब्बू अरोड़ा, जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू, चंद्रशेखर पांडे और पार्षद पंकज अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ब्रज की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति की अनूठी झलक अन्नकूट महोत्सव में देखने को मिली।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now