वृंदावन में फर्जी रूट चार्ट लगाकर चला रहा था ई-रिक्शा, पुलिस ने वांछित चालक को किया गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 9h Ago 270 Views


मथुरा के वृंदावन में ई-रिक्शा पर फर्जी और कूटरचित रूट चार्ट लगाकर वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना वृंदावन पुलिस ने रविवार को लाडली निकुंज गेट के पास से आरोपी रघुवीर उर्फ भोला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को नंदनवन कट पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा संख्या UP 85 GT 8126 की जांच की गई। ई-रिक्शा पर लगा नगर निगम का निर्धारित रूट चार्ट फर्जी और कूटरचित पाया गया।

आरोप है कि जब यातायात पुलिस ने चालक को वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी तो ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठी सवारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान जांच अधिकारी टीएसआई के साथ अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।

मामले में थाना वृंदावन पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित आरोपी रघुवीर उर्फ भोला पुत्र जवाहर राजपूत, निवासी जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now