लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारों से गूंजा कोसीकलां, भाजपा नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह ने निकाली विशाल जनजागरूकता रैली

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 14h Ago 91 Views


मथुरा। कोसीकलां में रविवार को जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारों के साथ निकली इस रैली में सैकड़ों समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ नंदगांव रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज से हुआ। इसके बाद रैली ओल्ड जीटी रोड, बतासा बाजार, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, थाना रोड और लिंक रोड बाईपास से होते हुए पुनः हिंदू इंटर कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता फैलाने वाली ताकतों का विरोध करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों के जरिए देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश के विकास की बात भी कही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now