छठ पूजा को लेकर मथुरा जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, स्टेशन पर गूंज रहे छठ मैया के भजन

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 13h Ago 108 Views


मथुरा। छठ पूजा महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व अपने परिवार के साथ मनाने के लिए दूर-दराज के शहरों में काम करने वाले लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

स्टेशन पर लगातार यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं रेलवे स्टेशन के लाउडस्पीकर पर गूंज रहे छठ मैया के भजनों से पूरा स्टेशन भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन और विस्तार भी किया गया है, जिससे त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

छठ महापर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now