भाजपा नेता ठाकुर सुजान सिंह ने किए श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर की दिव्यता देख हुए भाव-विभोर

  • 9h Ago 287 Views


मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नेता ठाकुर सुजान सिंह आज भूतेश्वर स्थित श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्रीनाथ महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के महंत श्री धनेश दत्त चतुर्वेदी ने उन्हें मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक महत्व और ठाकुर जी की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे भाजपा नेता ठाकुर सुजान सिंह ने सबसे पहले ठाकुर जी महाराज का देहरी पूजन किया। इसके बाद मंदिर के महंत श्री धनेश दत्त चतुर्वेदी ने उन्हें चंदन लगाया। इस चंदन की खास बात यह है कि इसे मंदिर के महंत स्वयं अपने हाथों से घिसकर तैयार करते हैं।

इस अवसर पर ठाकुर सुजान सिंह ने मंदिर के महंत श्री धनेश दत्त चतुर्वेदी को उनके 56वें अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान बद्रीनाथ महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

दर्शन के बाद भाजपा नेता ठाकुर सुजान सिंह ने कहा कि बद्रीनाथ महाराज के दर्शन कर उनका मन प्रफुल्लित हो गया। मंदिर में एक दिव्य तेज और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है, जिसे यहां आने वाला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी लगाई।

ठाकुर सुजान सिंह ने आगे कहा कि यह उनके पूर्व जन्मों के पुनीत कर्मों का फल है कि उन्हें श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने मंदिर के महंत श्री धनेश दत्त चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महंत जी ने मंदिर की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक स्वरूप को संजोकर रखा है।

वहीं, मंदिर के महंत श्री धनेश दत्त चतुर्वेदी ने भाजपा नेता को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से बद्रीनाथ महाराज से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now