484 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह...
- 8h ago
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात करीब 10:40 बजे नोएडा से आगरा जाने वाली यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर चारदीवारी युक्त प्लॉट के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल कुमार (46) निवासी ब्रजनगर, बाजना (थाना नौहझील) तथा सुरेश (21) निवासी करसुआ, थाना लोधा, अलीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपाचे आरटीआर (RJ 40 DL 0778) मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों के विरुद्ध थाना नौहझील में मु.अ.सं. 291/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी कमल कुमार के खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मैनपुरी जनपद में मामला दर्ज है। संयुक्त कार्रवाई थाना नौहझील पुलिस और सर्विलांस टीम मथुरा द्वारा की गई।
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात करीब 10:40 बजे नोएडा से आगरा जाने वाली यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर चारदीवारी युक्त प्लॉट के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल कुमार (46) निवासी ब्रजनगर, बाजना (थाना नौहझील) तथा सुरेश (21) निवासी करसुआ, थाना लोधा, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपाचे आरटीआर (RJ 40 DL 0778) मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों के विरुद्ध थाना नौहझील में मु.अ.सं. 291/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी कमल कुमार के खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मैनपुरी जनपद में मामला दर्ज है। संयुक्त कार्रवाई थाना नौहझील पुलिस और सर्विलांस टीम मथुरा द्वारा की गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!