व्यापारियों की समस्याओं पर नगर आयुक्त की बैठक, लंबित कार्यों के जल्द निस्तारण के निर्देश

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 118 Views


मथुरा। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सोमवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों एवं शहर की जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नगर के विकास कार्यों को गति देने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।

व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के समक्ष सड़क, फुटपाथ और नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, पार्क निर्माण, नामांतरण संबंधी प्रकरणों सहित कई लंबित समस्याएं उठाईं। साथ ही शहर में आवारा कुत्तों के खिलाफ सघन अभियान चलाने की मांग भी की गई।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने, स्ट्रीट लाइट एवं सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, प्रियंका सिंह, अनिल कुमार, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, संरक्षक रविकांत गर्गरमेश चतुर्वेदी, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी तथा कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now