यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली 21 वर्षीय युवती, थाना नौहझील की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल परिजनों से मिलाया

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 13h Ago 138 Views


मथुरा की थाना नौहझील पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के पास भटक रही 21 वर्षीय युवती को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मथुरा। थाना नौहझील की मिशन शक्ति टीम ने एक 21 वर्षीय युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके परिवार से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को गश्त के दौरान थाना मोबाइल टीम को यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप एक युवती परेशान अवस्था में घूमती हुई मिली। पूछताछ में पता चला कि युवती पिछले 7–8 महीनों से नोएडा के सेक्टर-70 में नौकरी करती थी और अपने एक मित्र से मिलने घर आई थी, लेकिन उससे संपर्क न होने के कारण रास्ता भटक गई।

पुलिस टीम युवती को तत्काल थाना नौहझील स्थित मिशन शक्ति केंद्र लेकर पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी काउंसलिंग की। प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया।

काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने युवती और उसके परिवार के बीच चल रहे आपसी मतभेद को भी दूर कराया। इसके बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर घर रवाना किया गया।

थाना नौहझील पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों एवं मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने सराहना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now