नवागत अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने कि जनसुनवाई 9 शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 13h Ago 108 Views


उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले “संभव” दिवस के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम में जनसुनवाई हुई। नवागत अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

मथुरा। नगर विकास मंत्री की पहल पर आयोजित “संभव” दिवस के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर स्थित मुख्य कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नवागत अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के साथ ही वृंदावन जोन में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा तथा सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अवर अभियंता अजय कुमार ने भी क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भूतेश्वर जोन में कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें निर्माण विभाग की 4, लाइट विभाग की 2, स्वास्थ्य विभाग की 2 तथा जलकल विभाग की 1 शिकायत शामिल रही। इनमें से स्वास्थ्य एवं लाइट विभाग से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया

अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now