थाना जमुनापार में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 13h Ago 115 Views


मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया।

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर भयभीत होने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह भी दी गई।

अभियान में महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा अपने परिवार और आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 108, 102, 1098, 101 और 1930 की जानकारी भी साझा की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच कानून का सहारा ले सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now