484 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह...
- 8h ago
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!