हत्या के मामले में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 9h Ago 855 Views


थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के स्वामी घाट तिराहे (चौकी बंगाली घाट) से 21 सितंबर को दोपहर 3:10 बजे राधा शरण उर्फ राधे बाबा (48) और उसके पुत्र अर्पित (26) को गिरफ्तार किया गया। दोनों स्वामी घाट, थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं।

दोनों आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 653/2026 में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now