484 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह...
- 8h ago
नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है करीब 540 सफाईकर्मियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि पूर्व में सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर निगम द्वारा 180 और 360, कुल 540 सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए लगाया गया था इन कर्मचारियों से करीब 15 दिनों तक प्रशिक्षण कार्य कराया गया, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद करीब दो माह बीत जाने के बावजूद उन्हें दोबारा काम पर नहीं बुलाया गया सफाईकर्मियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर उनसे 15 दिन कार्य कराया गया और इसके बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया लंबे समय से काम पर बुलाए जाने का इंतजार कर रहे सफाईकर्मियों में नाराजगी बढ़ती गई। इसी के चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और धरना देकर अपनी मांग उठाई प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने बताया कि इस मामले में पूर्व अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह का हाल ही में कानपुर स्थानांतरण हो चुका है। उनके स्थान पर नवागत अपर नगर आयुक्त प्रियंका जी को पूरे मामले से अवगत कराया गया है सफाईकर्मियों ने अधिकारियों से मांग की है कि प्रशिक्षण पूरा कर चुके सभी 540 कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम पर वापस लिया जाए सफाईकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि इस अवधि में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!