484 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह...
- 8h ago
शुगर मिल से प्रशासन द्वारा धरना हटाए जाने के विरोध में अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। सूबेदार ललित फौजी के पहुंचते ही माहौल और गरमा गया तथा पूरे क्षेत्र में “जय किसान, जय जवान” के नारे गूंज उठे।
शुगर मिल के बाहर हटाए गए धरने के विरोध में सोमवार को आसपास के क्षेत्रवासी और ग्रामीण धीरे-धीरे धरना स्थल के सामने एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते लोगों की संख्या बढ़ने लगी और आंदोलन ने फिर से जोर पकड़ लिया।
इसी दौरान सूबेदार ललित फौजी भी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने “जय किसान, जय जवान” के जोरदार नारे लगाए, जिससे धरना स्थल का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय हो गया।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ग्रामीण सड़क और शुगर मिल से जुड़े अपने मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
शुगर मिल से प्रशासन द्वारा धरना हटाए जाने के विरोध में अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। सूबेदार ललित फौजी के पहुंचते ही माहौल और गरमा गया तथा पूरे क्षेत्र में “जय किसान, जय जवान” के नारे गूंज उठे। शुगर मिल के बाहर हटाए गए धरने के विरोध में सोमवार को आसपास के क्षेत्रवासी और ग्रामीण धीरे-धीरे धरना स्थल के सामने एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते लोगों की संख्या बढ़ने लगी और आंदोलन ने फिर से जोर पकड़ लिया। इसी दौरान सूबेदार ललित फौजी भी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने “जय किसान, जय जवान” के जोरदार नारे लगाए, जिससे धरना स्थल का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय हो गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ग्रामीण सड़क और शुगर मिल से जुड़े अपने मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!