हत्या के प्रयास का आरोपी रिजवान गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 9h Ago 75 Views


थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, रिजवान पुत्र उस्मान (38 वर्ष) निवासी मनोहरपुरा, थाना कोतवाली को मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 635/2026 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार रिजवान के विरुद्ध मथुरा के कोतवाली एवं सदर बाजार थानों में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य संगीन धाराओं से जुड़े कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।

यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की, जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार जोशी और हेड कांस्टेबल मुकेश सविता शामिल रहे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now