योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की नगरी में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आगामी 3 मई को

योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की नगरी में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आगामी 3 मई को निकाली जाएगी।
 इस संबंध में भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया।
 मथुरा शहर के भूतेश्वर चौराहे के निकट स्थित श्रीजी बाबा आश्रम में आयोजित हुई इस बैठक की अध्यक्षता भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा के द्वारा की गई।
 इस अवसर पर निमंत्रण पत्रिका का भी विमोचन उपस्थित समिति के पदाधिकारी एवं अतिथियों के द्वारा किया गया। इस बैठक के दौरान जहां 19 अप्रैल को भगवान परशुराम के प्राकट्य महोत्सव को धूमधाम के साथ प्रतिवर्ष की तरह मनाए जाने का निर्णय लिया गया तो वहीं आगामी 3 मई को नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर भी विचार रखे गए। इस अवसर पर सभी ने एक मत होकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान किए जाने को लेकर संकल्प लिया गया वहीं नारी शक्ति के द्वारा भी एकजुटता के साथ शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी विप्र बंधुओ से आव्हान भी किया गया।