पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप
- 18m ago
मथुरा के टैंक चौराहे से कचहरी जाने वाले रास्ते पर मानवता को झकझोर देने वाला एक मंजर सामने आया। जहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवती बिना कपड़ों के सड़क पर घूम रही थी। इस बीच वहां से गुजर रही महिला अधिवक्ता उषा सोलंकी की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने न केवल संवेदनशीलता दिखाई बल्कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवती की लाज बचाई और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
यह तस्वीर है मथुरा के उस रास्ते की, जहां हर वक्त वीआईपी मूवमेंट रहता है। यहां एक युवती निर्वस्त्र हालत में बदहवास घूम रही थी। सड़क से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन अधिवक्ता उषा सोलंकी ने तुरंत रुककर युवती को कपड़े पहनाए। युवती मानसिक रूप से इतनी कमजोर है कि वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। महिला अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ कोई गलत हरकत हुई होगी, जिसके कारण उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
फिलहाल सदर पुलिस के सहयोग से युवती को भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। अधिवक्ता उषा सोलंकी ने वीडियो साझा कर लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस युवती को जानता हो, तो सामने आए ताकि इसे इसके परिवार से मिलाया जा सके।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"6bac376d-355c-4023-bcf3-e343f3c8e2bf","external_id":null}