पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप
- 19m ago
मथुरा के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एसएसपी कार्यालय के पास बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रही एक युवती की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह हादसा थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी क्रेटा कार से जा रही थी। इसी दौरान गोविंदपुर क्षेत्र के कुछ युवक बलेनो कार में सवार होकर तेज रफ्तार में आए।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बलेनो सवार युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। तेज रफ्तार और नशे के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और युवती की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि युवती सहित अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद नशे में वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"bf1dc9f8-c535-443f-aa81-2362d6e0367d","external_id":null}