पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप
- 21m ago
प्रयागराज के संगम तट पर चल रही बागेश्वर सरकार की हनुमान कथा के द्वितीय दिवस उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। उन्होंने कथा श्रवण कर बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि जहां भी शास्त्री जी कथा करते हैं, वहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि यह हनुमान कथा भारत के प्रत्येक जिले के साथ-साथ पाकिस्तान तक भी पहुंचे, ताकि सनातन संस्कृति का संदेश और व्यापक रूप से फैल सके।
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद की ध्वजा को मजबूती से स्थापित करने का कार्य किया है। प्रयागराज की पावन धरती पर उनके आगमन का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके श्रीमुख से कथा सुनना सौभाग्य की बात है।
डिप्टी सीएम ने भगवान हनुमान से प्रार्थना की कि यह कथा पूरे विश्व में पहुंचे और अधिक से अधिक लोग सनातन संस्कृति से जुड़ें।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"4aa6b560-229b-4fe7-b7f1-d07bc3fbdec0","external_id":null}