राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 13h ago
भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खैरपुर कदवा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेफ्टी टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान श्रीलाल मंडल, जय नंदन मंडल और बमबम मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सबसे पहले श्रीलाल टैंक में उतरा और जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गया।
उन्हें बचाने के लिए जय नंदन और फिर बमबम नीचे गए, लेकिन तीनों ही बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है, वहीं लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।
भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खैरपुर कदवा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेफ्टी टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान श्रीलाल मंडल, जय नंदन मंडल और बमबम मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सबसे पहले श्रीलाल टैंक में उतरा और जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गया।उन्हें बचाने के लिए जय नंदन और फिर बमबम नीचे गए, लेकिन तीनों ही बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है, वहीं लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!