परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
आगरा में बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों का पुलिस प्रशासन द्वारा उत्साहपूर्ण और भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन ‘मिशन शक्ति’ और ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद अनुभव प्रदान करना है।
केरल के कन्नूर और महाराष्ट्र के परभणी से आए पर्यटक जब विश्व प्रसिद्ध Taj Mahal के भ्रमण के लिए पहुंचे, तो पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
ताजमहल परिसर में पर्यटकों को स्वागत के साथ-साथ आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, मार्गदर्शन और सुविधाओं से जुड़ी हर जरूरत में सहयोग किया, जिससे उनका भ्रमण और भी सहज एवं यादगार बन गया।
इस पहल से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने आगरा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर