कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
कोसीकलां (मथुरा)। कृषि उत्पादन मण्डी समिति कोसीकलां में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय व्यापारियों से लाखों रुपये की धान खरीदकर आरोपित फरार हो गए हैं। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया गया।
मयंक टैंडर्स के नाम से कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने आरोप लगाया है कि चोखेलाल पुत्र ठुकरी, निवासी मनीरामबास, बाईपास तिराहा, कोसीकलां, जो लंबे समय से मण्डी में आढ़त का कार्य करता था, ने अपने पुत्रों रामकुमार एवं भीमकुमार के साथ मिलकर आर०के० फूड ट्रेडर्स के नाम से व्यापार किया।
बताया गया कि भीमकुमार तथा एक अन्य व्यक्ति अनुज अग्रवाल, जिसे कन्हैया राइस मिल, निसिंग (करनाल, हरियाणा) का मालिक बताया गया था, ने मिलकर दिनांक 13 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न बिलों के माध्यम से लगभग 16,92,750 रुपये की धान खरीदी। आरोप है कि भुगतान एक माह में करने का वादा किया गया था।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि चूंकि आरोपी स्थानीय निवासी थे और लंबे समय से मण्डी में कार्यरत थे, इस कारण उन पर विश्वास कर लिया गया। लेकिन बाद में सभी आरोपी धान लेकर फरार हो गए।
मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इसी प्रकार की धोखाधड़ी अन्य व्यापारियों के साथ भी की है और करोड़ों रुपये की धान खरीदकर गायब हो गए हैं। इससे मण्डी के व्यापारियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अन्य व्यापारियों को इस प्रकार की ठगी से बचाया जा सके।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"942f45b8-3de4-4318-8eab-046e02e3c87d","external_id":null}